शनिवार 4 अप्रैल 2026 - 18:19
अमेरिका की सभी आतंकी ताक़तों का अंजाम क्षेत्र से भागना है।जरनल क़आनी

हौज़ा / ईरान के कुद्स फ़ोर्स के कमांडर सरदार इस्माइल क़आनी ने एक कड़े बयान में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, अमेरिका की सभी आतंकी ताक़तों का अंत इस क्षेत्र से भागने में ही है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान के कुद्स फ़ोर्स के कमांडर सरदार इस्माइल क़आनी ने एक कड़े बयान में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, अमेरिका की सभी “आतंकी ताक़तों” का अंत इस क्षेत्र से भागने में ही है।

क़आनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें विमानवाहक पोत जेराल्ड फोर्ड के कमांडर को भी हटा देना चाहिए। उनके अनुसार, अमेरिकी नौसेना की यह ताक़त भी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाए रखने में असफल रही।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी जहाज़ बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से गुजरने की हिम्मत नहीं कर सका, क्योंकि उसे यमन के “बहादुर मुजाहिदीन” और स्थानीय जनता के प्रतिरोध का डर था। क़आनी के अनुसार, यह जहाज़ करीब दो हफ्तों तक असमंजस की स्थिति में रहा और अंततः एक मनगढ़ंत कहानी बनाकर लाल सागर क्षेत्र से पीछे हट गया।

इस बयान में क़ानी ने यह भी कहा कि यह घटना अमेरिका की क्षेत्रीय नीतियों की विफलता का एक और उदाहरण है और भविष्य में भी अमेरिकी सेनाओं को इसी तरह पीछे हटना पड़ेगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha